कुशीनगर, मार्च 27 -- ढाढ़ा। हाटा विधायक के प्रयास से नगर की तीन महत्वपूर्ण सड़कों व नालियों के निर्माण के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना से सड़क, नाली एवं पथ प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। स्वीकृत कार्य वार्ड नम्बर-22 ढाढ़ा खुर्द के पिपरा मार्ग से जेवनरहां मस्जिद टोला तक सीसी रोड एवं पथ प्रकाश, ढाढ़ा खुर्द के जेवनरहां टोला से ड्रेन तक नाली निर्माण तथा ढाढ़ा खुर्द के काली मंदिर से थरुआडीह बिचला टोला होते हुए फोरलेन सड़क तक दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इस स्वीकृति से हाटा नगर पालिका क्षेत्र में आधारभूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.