रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- दिनेशपुर। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में और आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने 2.12 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। इन कार्यों के तहत कुल 2.25 किमी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। विधायक अरविंद पांडेय ने बताया कि मदनापुर में खटोला हरिपुरा नंबर-2 मार्ग से गोपाल खडायत के घर तक एक किमी टाइल रोड का निर्माण होगा। इसके लिए 95.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चंडीपुर की हिल स्टेट कॉलोनी में 700 मीटर आंतरिक मार्ग इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाया जाएगा। इसकी लागत 70.37 लाख रुपये होगी। वहीं, उदयनगर-झीलपाड़ा में 550 मीटर मार्ग के निर्माण के लिए 45.32 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। शासन ने कार्य शुरू करने से पहले सभी तकनीकी और वित्तीय औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...