तीन सगे भाईयो ने नाम बदलकर बनवाया दूसरा पासपोर्ट
आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के गांगेपुर मठिया गांव निवासी तीन सगे भाइयों ने तथ्य छिपाने के साथ ही कूटरचित दस्तावेज के सहारे दो-दो पासपोर्ट बनवा लिए। दोनों पासपोर्ट से विदेश यात्रा भी कर ली। पड़ोसियों की शिकायत के बाद जांच में पोल खुल गई। पासपोर्ट कार्यालय की सूचना पर रौनापार थाना की पुलिस तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रौनापार थाना क्षेत्र के गांगेपुर मठिया गांव निवासी सगे भाई चंद्रजीत यादव, अमरजीत यादव और शिवानंद यादव ने तथ्यों को छिपाकर दो-दो पासपोर्ट बनवाए। तीनों ने दोनों पासपोर्ट के जरिए थाइलैंड की यात्रा की। यह भी पढ़ें- भाइयों के फर्जी पासपोर्ट से जुड़ी साइड स्टोरी पड़ोसियों ने एक जनवरी 2026 को लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय से इसकी शिकायत कर दी। पासपोर्ट कार्यालय की सूचना पर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.