मऊ, मार्च 8 -- मऊ। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर दक्षिण टोला थाना में तीन सगे भाइयों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । इनके विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। इन पर आरोप है कि धोखे से दूसरे के नाम पर नगर पालिका परिषद मऊ में टेंडर लिया, सिक्योरिटी मनी में धोखाधड़ी की। पुलिस जांच में पता चला कि भदेसरा निवासी नवीन सिंह उर्फ रिंकू, प्रवीण सिंह, विपिन सिंह का संगठित आपराधिक सक्रिय गिरोह है। गिरोह का लीडर नवीन सिंह है। 23 अप्रैल 2023 को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नवीन सिंह ने नगर पालिका परिषद मऊ में वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2013-14 तक विभिन्न कार्यों का ठेका लेकर काम कराया। सिक्योरिटी मनी में भी धोखाधड़ी की। पुलिस ने नवीन के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.