समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के बोरज गांव में 6 अप्रैल को तीन सगे भाइयों की डूबकर हुई मौत मामले में अब तक सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। पीड़ित परिवार को अब भी सरकारी सहायता का इंतजार है। शनिवार को विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया। वहीं सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, बाबू साहेब कुमार, कमलकांत कुमार, नेवल झा, संजय झा, फुल झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.