अंबेडकर नगर, मार्च 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के संस्कृत विद्यालयों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रोजेक्ट अलंकार के तहत तीन विद्यालयों को 25-25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें साहब दयाल संस्कृत विद्यालय मधुपुर मीरनपुर, भारती भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेसुलतानपुर और रामानंद संस्कृत विद्यालय भीइउरा शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत कुल लागत का 95 प्रतिशत हिस्सा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि संबंधित विद्यालयों को पांच प्रतिशत धनराशि स्वयं वहन करनी होगी। वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में स्वीकृति मिलने के कारण धनराशि के त्वरित हस्तांतरण के लिए शुक्रवार को ही विद्यालयों के खाते खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अलावा जिले के राम लोचन इंटर कॉलेज शिवपाल, राममिलन राम बदल इंटर कॉलेज नसी...