नई दिल्ली, मार्च 27 -- लोकसभा ने शुक्रवार को तीन महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन विधेयकों पर गठित संयुक्त समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब यह रिपोर्ट 2026 के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक पेश की जाएगी। इन विधेयकों में संविधान (130वां) संसोधन बिल 2025, जम्मू और कश्मीर (पुनर्गठन) अधिनियम संसोधन बिल 2025 और केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 शामिल है। भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने सत्र के दौरान समय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...