तीन शिविरों में 865 ने किया रक्तदान, तीन दिन में 2170 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जमशेदपुर के तीन शिविर में 865 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि तीन दिन में 2170 यूनिट रक्तदान हुआ। रेडक्रॉस के साकची भवन में रक्तदान शिविर में टाटा स्टील तथा निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी ने कहा कि रक्तदान महायज्ञ का बृहद पैमाने पर आयोजन करना आवश्यक है। इससे पीड़ित लोगों की जीवन रक्षा होती है। धालभूम एसडीओ सह रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष अर्णव मिश्रा ने कहा कि जमशेदपुर में मानवता की सेवा में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होते हैं। रक्तदान महायज्ञ व नेत्र ज्योति यज्ञ उत्कृष्ट उदाहरण है। श्रक्तदान शिविर में बालमुकुन्द गोयल, अरुण बाकरेवाल, बीभीडीए के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी, पेट्रन दीपक भालोटिया, पूरबी घोष व अन्य शामिल हुए। इस दौरान रक्तदान में नियमित सहयोग प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.