तीन शिक्षकों को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि
इटावा औरैया, अगस्त 3 -- इटावा। राज्य स्तरीय शैक्षिक कार्यशाला में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राम जनम सिंह , शिक्षक मंजू भदौरिया और वीनस सेंगर को उनके साहित्य ,कला और संस्कृति के कार्यों के लिए विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ की विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं गुरु-शिष्य परंपरा पर केंद्रित विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा के मूल्यों पर आधारित आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रांत के सह कार्यवाह डॉ. प्रदीप भदौरिया ने की। बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.