तीन शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई, योगदान को सराहा
हल्द्वानी, मार्च 31 -- लालकुआं। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल लालकुआं में तैनात प्रधानाध्यापिका आशा दर्मवाल, अध्यापिका मंजू पंत तथा प्राथमिक विद्यालय लालकुआं के सहायक अध्यापक दान सिंह मेहरा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने तीनों शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान अतिथियों ने तीनों शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, सभासद धन सिंह बिष्ट, एडवोकेट हरीश नैनवाल, शिक्षक आशीष बिष्ट, राजेंद्र सिंह पड़ियार, प्रधानाध्यापिका आशा बिष्ट, संगीता जोशी, गीता उपाध्याय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.