तीन शावकों के साथ प्यास बुझाती दिखी बाघिन
पीलीभीत, जून 29 -- कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) से होकर गुजरने वाले खटीमा रोड पर रविवार सुबह सैलानियों को रोमांचित कर देने वाला नजारा दिखा। जंगल किनारे नहर में बाघिन और उसके तीन शावक एक साथ पानी पीते दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय बाघिन शावकों के साथ जंगल से निकलकर नहर के किनारे पहुंची। चारों ने पानी पिया। इस दौरान चारों पूरी तरह शांत दिखाई दिए। पर्यटकों ने खूब तस्वीरें लीं। थोड़ी देर बाद चारों वापस जंगल की ओर लौट गए। बता दें कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है और टाइगर रिजर्व बंद होने का समय नजदीक आ रहा है बाघों की चहलकदमी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- तीन शावकों के साथ प्यास बुझाती दिखी बाघिन यह भी पढ़ें- वन्यजीव भी गर्मी में बेहाल, पानी में कर रहे अटखेलियां यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से सूखने लगे जंगलों के जलस्रोत
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.