बुलंदशहर, मार्च 9 -- एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की संतुति पर डीएम श्रुति ने कोतवाली क्षेत्र के तीन शातिर अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के तीन शातिर अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। क्षेत्र के जीता उर्फ जीत सिंह पुत्र ब्रहम सिंह व अशोक पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम जिनाई, गौरव पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम अनीवास के विरुद्ध हत्या, मारपीट व छेड़छाड़ आदि के कुल 5 अभियोग पंजीकृत हैं। इन सभी के विरूद्ध पूर्व में गुंडाएक्ट की कार्यवाही की गयी थी। डीएम ने तीनों अभियुक्तों को 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किया है। पुलिस द्वारा जिलाबदर अपराधियों के विरूद्ध उनके निवास के स्थान पर मुनादी कराते हुए 6 माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.