तीन शाखाएं नवीन भवन में होंगी स्थानांतरित
उन्नाव, जून 29 -- उन्नाव। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रबंध समिति की बैठक अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ऋण वितरण, ऋण वसूली, बैंक की वित्तीय प्रगति एवं विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिए गए कि बैंक की विभिन्न शाखाओं में ऋण वितरण एवं ऋण वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाया जाएगा। शाखा पुरवा अपनी निजी भूमि पर पूजन कराकर नई शाखा का निर्माण कर संचालन का निर्णय लिया गया l औरास शाखा का उद्घाटन शीघ्र कराया जाएगा। बीघापुर शाखा, अचलगंज शाखा और शाखा बारा को नवीन भवन में स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा, निदेशक मोहन शर्मा, रामबोध शुक्ला, अमित प्रताप सिंह, योगेन्द्र तिवारी, शारदा देवी, बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय पांडेय, महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.