अयोध्या, मार्च 23 -- मवई, संवाददाता। मां कामाख्या महोत्सव 2026 के अंतर्गत सोमवार को 'मां कामाख्या राष्ट्र रक्षक सम्मान' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्र रक्षकों के सम्मान का क्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले तीन शहीदों के परिजनों तथा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 21 कर्मियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र रक्षकों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है और यह नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान उस समय भावुक माहौल बन गया जब आरक्षी चंद्रेश भारद्वाज ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.