लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण नए शहर प्रोत्साहन योजना में दो शहर की तीन योजनाओं के लिए 716 करोड़ रुपये दिए हैं। लखनऊ की दो योजनाओं नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना के लिए क्रमश: 250 व 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। हापुड़-पिलखुआ में ग्राम चक्र सैनपुर उर्फ बाबूगण में भूमि लेने के लिए 70 करोड़ रुपये दूसरी किस्त के दिए गए हैं। इसमें कुछ धनराशियों को समायोजित किया गया है, जिससे 716 करोड़ ही दिया गया है। इस योजना में भूमि लेने के बाद विकास प्राधिकरणों द्वारा आवासीय योजनाएं लाई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.