नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- ईरान और अमेरिका के बीच पहले चरण की वार्ता फेल हो गई तो वहीं दूसरे चरण की वार्ता तमाम प्रयासों के बाद भी शुरू ही नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने प्रस्ताव रखा है कि पहले होर्मुज को खोले जाने पर विचार होना चाहिए और परमाणु मामले पर चर्चा बाद में होगी। ईरान ने अमेरिका के सामने होर्मुज खोलने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच इस युद्ध को दो महीने होने वाले हैं। लेकिन अब भी स्थायी युद्धविराम की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।क्या हैं ईरान की तीन शर्तें जानकारी के मुताबिक ईरान ने अमेरिका से कहा है कि होर्मुज को पूरी तरह से खोलने के लिए पहली शर्त है कि नाकेबंदी का हटा लिया जाए और ईरान के जहाजों को भी स्वतंत्र रूप से आने-जाने दिया जाए। दूसरी शर्त है कि ईरान के पोर्ट पर की गई नाकेबंदी को भी हटाया...