तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, मई 19 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। हरियाणा से शराब तस्करी करके बिहार में बेचने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये बदमाश बिहार से गांजा लाकर मोदीनगर व ग्रामीण क्षेत्र में भी बेचते थे। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि निवाड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा से शराब तस्करी करके लाई जा रही है। अवैध शराब को बिहार भेजा जाएगा। सूचना मिलने के बाद निवाड़ी थानाप्रभारी व स्वाट टीम ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने गंगनहर पुल के पास से कार से अवैध शराब बरामद कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम हिंमाशे कुमार, अनमोल व मनीष कुमार निवासी वार्ड नंबर 15 थाना व कस्बा मोकामा जिला पटना बिहार बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.