जहानाबाद, अप्रैल 25 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीन शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामापुर गांव निवासी सुरेंद्र मांझी, अर्जुन मांझी तथा साजन मांझी के खिलाफ करपी थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस के द्वारा तीनों की काफी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई। यह भी पढ़ें- 945 लीटर देसी बंटी बबली शराब बरामद कारोबारी फरार यह भी पढ़ें- नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...