तीन शराबियों समेत एक महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्णिया, मई 14 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन शराबियों एवं एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डगरूआ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बरसौनी के समीप तीन व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में आनंद कुमार (55) पिता गुलाबचंद विश्वास, पंकज ऋषि, (26) पिता फड़केन ऋषि दोनों बरसौनी निवासी तथा मनोहर आलम, (30) पिता मो. सुभान शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य एक मामले में पुलिस ने सुशीला देवी (62) पति लक्ष्मी नारायण मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.