तीन वॉटर कूलर और एक आरओ प्लांट से 1400 लोगों का इंतजाम
बांदा, जून 12 -- चित्रकूट। जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के साथ ही स्टाफकर्मियों को ठंडा पानी पीने के लिए बाहर की तरफ ऑरो प्लांट लगाया गया है। इसी के बगल में एक वॉटर कूलर लगा है। इसके अलावा दो वॉटर कूलर अस्पताल के भीतर लगाए गए है। मौजूदा समय पर रोजाना औसतन एक हजार मरीज ओपीडी में पहुंच रहे है। इसके अलावा करीब 80 मरीज भर्ती होते है। करीब आधा दर्जन प्रसूता पहुंचती है। इन सभी के साथ तीमारदार भी होते है। इस तरह अस्पताल में करीब 1400 लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए तीन वॉटर कूलर व एक ऑरो प्लांट है। यह भी पढ़ें- एक वॉटर कूलर के भरोसे पांच सौ लोग ज्यादातर मरीजों को अंदर लगे वॉटर कूलरों की जानकारी भी नहीं है। जिससे वह पानी के लिए भटकते रहते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.