लखनऊ, मार्च 13 -- यूपी में 18 से लेकर 25 मार्च के बीच लखनऊ, झांसी व वाराणसी में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। प्रत्येक मेले में 100-100 कंपनियां आएंगी और इसमें 12 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को उसी दिन शाम को कंपनियां नियुक्ति पत्र भी देंगी।व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के तीन जिलों में वृहद रोजगार मेले लगाए जाएंगे। लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 18 मार्च को लगेगा। इसमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या व बरेली मंडल के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। झांसी बुंदेलखंड महाविद्यालय में 24 मार्च को मेला लगेगा। इसमें झांसी, चित्रकूट व आगरा मंडल के युवाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाराणसी के राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में 25 मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.