मेरठ, मई 25 -- कचहरी में तीन लोगों को बंधक बनाकर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने की घटना में तीन वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीन वायरल वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है। इसके अलावा पीड़ितों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है। इस पूरे मामले में अब पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी कर चुकी है। मवाना के एक मुकदमे में अधिवक्ता ने जमानत कराने के लिए फीस ली थी, लेकिन जमानत नहीं हो पाई। पीड़ित पक्ष ने वकील बदल लिया और दूसरे वकील ने जमानत करा दी। पीड़ित पक्ष ने इसी मामले में पहले वकील से फीस वापस मांगी। इस बात को लेकर तीन दिन पहले विवाद हुआ था। आरोप है कि पैरवी करने वाले तीन लोगों बातचीत के लिए चैंबर में बुलाकर बंधक बना लिया और मारपीट की गई। इस दौरान पु...