भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) से आवंटित किए गए तीन विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए राहत वाली खबर है। दरअसल, विवि ने उनकी काउंसिलिंग की तिथि जारी कर दी है। संस्कृत के पांच और संगीत के एक शिक्षक और पॉलिटिकल साइंस विषय के नौ शिक्षकों की काउंसिलिंग नौ जनवरी को होगी। विवि के सिंडिकेट हॉल में पहले शिफ्ट में 12.00 बजे संस्कृत एवं संगीत विषय जबकि पॉलिटिकल साइंस विषय के शिक्षकों की काउंसिलिंग 1.30 बजे से होगी। इसके लिए कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा ने अनुमति दी है। काउंसिलिंग के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में डॉ. एएन सहाय, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना दुबे, डॉ. सुरेंद्र सिंह, संबंधित विषयों के हेड और एसएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा को शामिल किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.