वाराणसी, जुलाई 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाभारत के रचयिता वेद्व्यास की जयंती के रूप में मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा के पर्व पर इस वर्ष तीन विशिष्ट योग बनेंगे। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा का महापर्व 29 जुलाई को मनाई जाएगी विशिष्ट योग इन तीन योगों में बुधादित्य राजयोग, हंस और शश योग शामिल हैं। गुरु पूर्णिमा की तिथि पर बुधादित्य राजयोग सूर्य और बुध की युति से बनेगा। 56 वर्ष के अंतराल पर बनने वाले इस योग में किए गए धार्मिक कार्य निश्चित रूप से सफल होते हैं। इस योग के प्रभाव से विद्या, बुद्धि और तेज में वृद्धि होती है। वहीं दो दुर्लभ योग भी इस वर्ष गुरु पूर्णिमा की तिथि पर बनेंगे। यह दो योग हंस और शश हैं। ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से बनने वाले ये दुर्लभ योग ध्यान, मंत्र जप और ज्ञानार्जन के लिए अत्यंत शुभ फलदायी होते हैं। यह भी पढ़ें- M...