रांची, दिसम्बर 31 -- रांची। रांची एयरपोर्ट पर मंगलवार को भी तीन विमान रद्द रहे। वहीं कई विमान विलंब से आए। इससे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्री परेशान रहे। विलंब होनेवाले विमानों में सुबह 7:10 बजे कोलकाता जाने वाला विमान 9:10 बजे, 8:55 बजे बेंगलुरू जाने वाला विमान 11 बजे और 9:30 बजे हैदराबाद जाने वाला विमान 10:45 बजे रवाना हुआ। जबकि सुबह 10:05 बजे बेंगलुरू जाने वाला विमान 10:55 बजे और मुंबई जाने विमान आधा घंटा विलंब रहा। शाम में बेंगलुरू, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद जाने वाली उड़ानें भी 30 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से उड़ान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.