सीतापुर, फरवरी 16 -- बिसवां, संवाददाता। जनपद की तीन विभूतियों को छत्रपति शिवाजी महाराज कर्मयोगी सम्मान प्रदान किये जाने के निर्णय से लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिसमें साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को कला साहित्य, गो सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व क्षेत्र कार्यवाह रामकुमार वर्मा को मरणोपरांत और सामाजिक कार्यकर्ता के नाते भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला को यह सम्मान दिया जाएगा। जो छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा। साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं की ओर से पुरस्कृत विभूतियों को विधायक निर्मल वर्मा, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय कवि संगम जिलाध्यक्ष कवि आनंद खत्री आनंद, बिसवां लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मेहरोत्रा आदि लोगों ने बधाई दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.