तीन विभागों की लापरवाही से कष्ट काट रहे लोग
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर। बेतरतीब विकास के साइड इफेक्ट ने वार्ड 45 के चंदवारा सोडा गोदाम मोहल्ले की स्थिति नारकीय बना दी है। तीन विभागों की लापरवाही से पांच हजार की आबादी के लिए विकास कार्य राहत देने की जगह परेशानी का सबब बन गया है। लोगों ने बताया कि बुडको ने सड़क काटकर छोड़ दी, जिसके कारण 10 माह से आवागमन दुश्वार है। जलनिकासी के लिए निगम ने घरों से तीन फीट ऊंचा नाला बना दिया। इसकी वजह से जलजमाव मोहल्ले की स्थायी समस्या बन गई है। बिजली विभाग की लापरवाही से भी यहां के बाशिंदे त्रस्त हैं। बीच सड़क पर खंभे और झूलते तारों से हादसे का डर सताता रहता है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं। मानसून से पहले अगर जिम्मेदार नहीं जागे तो लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
बुनियादी सुविधाओं की कमी चंदवारा सोडा गोदाम मोहल्ले के लोग बुनियाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.