गिरडीह, फरवरी 6 -- जमुआ, प्रतिनिधि। बुधवार की रात जमुआ थाना क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों से गैस सिलेंडर की चोरी हो जाने की घटना सामने आई है। पहली घटना उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परगोडीह की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुप कुमार साहू ने जमुआ थाना मे आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार की सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे तब देखा कि विद्यालय के रसोई का दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर रसोई से कुछ बर्तन और गैस सिलेंडर गायब थे। इसी तरह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बढ़ई टोला जगन्नाथडीह और प्राथमिक विद्यालय निमाडीह से क्रमश: दो और एक गैस सिलेंडर की चोरी हो जाने की सूचना जमुआ पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.