तीन विद्यालयों में स्काउट एंड गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- तीन विद्यालयों में स्काउट एंड गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चेवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तहत गुरुवार को परियोजना बालिका विद्यालय करंडे, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कपासी और मध्य विद्यालय चेवाड़ा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला मुख्य आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व में कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका अंजलि कुमारी ने मुख्य आयुक्त को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य आयुक्त ने कहा कि स्काउट-गाइड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.