सहरसा, मार्च 8 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालयों में भवन और आधारभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एक स्थानीय निवासी द्वारा लोक शिकायत में परिवाद दायर किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक प्राधिकार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से जवाब तलब किया, जिसके बाद विभाग ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार महिषी निवासी अमित आनंद ने लोक शिकायत में आवेदन देकर बताया था कि महिषी उत्तरी स्थित आशो देवी प्यारे झा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अब तक उच्चतर वर्ग के छात्रों के लिए पर्याप्त वर्ग कक्ष और अन्य आवश्यक भवनों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा महिषी स्थित जिले का एकमात्र राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय भी भवन और पर्याप्त शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। वहीं महिषी उत्तरी पंचायत के कोयलास्थान में वर्ष 2006 में स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.