तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद
गाज़ियाबाद, मई 14 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने बेहटा नहर अंडरपास के पास से वाहन जांच के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस को दिल्ली, गाजियाबाद से चुराई गई तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। लोनी बार्डर थाना पुलिस बुधवार को बेहटा अंडरपास के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अलग अलग मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन युवकों को जांच के लिए रोका। जांच में पता चला कि एक मोटरसाइकिल का दिल्ली शाहदरा और दूसरी मोटरसाइकिल का शालीमार गार्डन थाने में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अर्पित उर्फ हैप्पी, अन्नू निवासी कृष्णा विहार थाना टीला मोड़ तथा राशिद निवासी विकास कुंज थाना लोनी बार्डर बताए।कार्यवाहक यह भी पढ़ें- चोरी की दस बाइकों के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार सहायक पुलिस आयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.