गोपालगंज, नवम्बर 29 -- थावे। स्थानीय थाना के सामने शुक्रवार की देर शाम गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा सहित आवश्यक कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहन चालकों से कुल आठ हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच के दौरान एएसआई नीरज कुमार पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.