तीन वाहनों की भिड़ंत से हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम, 5 घंटे तक रेंगते रहे वाहन
उरई, जून 17 -- कालपी। संवाद दाताकानपुर-झांसी हाईवे पर मंगलवार रात नए यमुना पुल के पास तीन वाहनों की टक्कर से भीषण जाम लग गया। करीब 5 घंटे तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और 10 किमी लंबी कतार लग गई। कानपुर नगर से उरई की ओर आ रहा खाली ट्राला तेज रफ्तार में था। आगे चल रहे मिनी ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो ट्राला पीछे से जा टकराया। टक्कर से दोनों वाहन सड़क पर तिरछे हो गए। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रहे डंपर के चालक ने डायवर्जन से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसका पिछला हिस्सा ट्राला से भिड़ गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर खड़े डम्पर से टकराया पार्सल कंटेनर, चालक समेत तीन घायल हादसे के बाद नए यमुना पुल से जोल्हूपुर मोड़ तक एक लेन पूरी तरह जाम हो गई। बड़े वाहनों की करीब 10 किमी लंबी लाइन लग गई। कार व छोटे वाहन पुराने यमुना पुल से होकर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.