समस्तीपुर, अगस्त 9 -- सरायरंजन निसं। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के निकट एन एच-28 पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इनमें 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी भी जख्मी हुए हैं। फिलहाल घायल की पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटना से समस्तीपुर आ रही प्रिंस कंपनी की निजी बस गंगापुर के समीप पहुंची थी। इसी दौरान बस ने पहले सड़क पर जा रही एक स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। नियंत्रण खोने के बाद बस सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक सवार कांवरिया ने ट्रक में मारी ठोकर, गंभीरचालक की स्थिति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...