तीन वाहनों की टक्कर में घायल एक यात्री की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 10 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के निकट एन एच 28 पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनबरसा वार्ड-28 निवासी स्नेह प्रियेज (50) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार शाम पटना से समस्तीपुर आ रही प्रिंस कंपनी की बस ने पहले गंगापुर के पास एक स्कूटी को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए थे। स्कूटी सवार पति-पत्नी भी जख्मी हुए। गंभीर रूप से घायल स्नेह प्रियेज का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा था। घायल यात्रियों ने बस चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चालक रास्ते में कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.