रिषिकेष, अप्रैल 2 -- नगर निगम तीन वार्डों में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने में जुट गया है। गुरुवार को मेयर शंभू पासवान ने मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से भेंट कर उनसे समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उनसे नाली निर्माण को बजट उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई। नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 35, 36 एवं 37 में प्रतिवर्ष होने वाले जलभराव से लोग परेशान रहते है। गुरुवार को मेयर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से मिले। उन्हें अवगत कराया कि इन क्षेत्रों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बरसात के समय बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय निवासियों के घरों में पानी घुस जाता है और घरेलू सामान को भारी क्षति पहुंचती है। इसके साथ ही सड़कों पर जमा होने वाले गंदे पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों परेशानी होने के साथ क्षेत्र में डेंगू ए...