गोड्डा, जून 22 -- महागामा एक प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हनवारा थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में वारंट निष्पादन के तहत पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जानकारी के अनुसार कोयला गांव निवासी अयुब मंसुरी (पिता- स्व. फुल्ली मंसुरी) एवं रफीक मंसुरी (पिता- अयुब मंसुरी) को उनके विरुद्ध जारी न्यायालयी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर हनवारा थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईगिरफ्तारी की प्रक्रिया वहीं नारायणपुर निवासी विश्वकर्मा पासवान को भी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों लंबे समय से वारंटी थे और न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण उनक...