तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजे गए
औरंगाबाद, जून 16 -- गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घरों से की गिरफ्तारी ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कारा निवासी मुख्तार आलम, अरंडा निवासी अजय साव तथा उकुर्मी निवासी धनंजय कुमार शामिल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध न्यायालय से अलग-अलग मामलों में वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर उनके घरों पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में तीन वारंटी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.