तीन वारंटियों को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया
हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस ने वारंटियों पर कार्रवाई की है। हल्द्वानी पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और बाद में जेल भेज दिया है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में एनआई एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद तीनों आरोपी लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से आदेश दिए गए थे। पुलिस ने नीतू आर्या निवासी सीएमटी कॉलोनी हल्द्वानी, जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू निवासी रेलवे स्टेशन चौराहा काठगोदाम और दिव्यांशु गुप्ता निवासी हीरानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी हीरानगर कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव आरती सचदेवा समेत अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.