दरभंगा, फरवरी 28 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी जीवछ यादव के पुत्र महानंद यादव, गनौन गांव निवासी मो. हुसैनी के पुत्र मो. तौहीद तथा रसियारी गांव निवासी भिखारी झा के पुत्र लला उर्फ राधव झा के रूप में की गई है। तीनों के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था और वे काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश लंबे समय से थी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीनों वारंटियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.