तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने विभिन्न मामलों से जुड़े तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष दुर्विजय की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पहला अभियुक्त मुहम्मद रशीद पुत्र मु. हनीफ निवासी मटेहना गैसड़ी कोतवाली को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया। दूसरा अभियुक्त रिंकू पुत्र परमेश्वर निवासी बसन्तपुर गैसड़ी कोतवाली को आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में पकड़ा गया। वहीं तीसरे अभियुक्त अरुण कुमार थारू पुत्र सालिगराम निवासी खदगौरा गैसड़ी को भारतीय दंड संहिता व आईटी एक्ट की धारा 67 से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.