बस्ती, अक्टूबर 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। तीन वर्ष से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को लालगंज पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम को भालचंद्र के भिटौरा स्थित घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दोपहर घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार भिटौरा निवासी भालचंद्र के खिलाफ वर्ष 2024 में लालगंज थाने में अपहरण, दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। कार्रवाई में निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार सिंह, वीरबल यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव, करन सिंह और महिला कांस्टेबल अन्तिमा पटेल शामिल ...