दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। लनामिवि में पीएचडी छात्रों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार तीन वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षक शोध पर्यवेक्षक नहीं बन सकेंगे। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों एवं विभागीय शोध परिषद (डीआरसी) को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार अगले तीन वर्षों (अर्थात मार्च 2029 तक) में सेवानिवृत्त होने वाले किसी भी शिक्षक को नए पीएचडी छात्र के लिए शोध पर्यवेक्षक के रूप में आवंटित नहीं किया जाएगा या जारी नहीं रखा जाएगा। यह प्रतिबंध मार्च 2026 से सभी आवंटनों पर लागू होगा, जिसमें नई प्रवेश, पर्यवेक्षक परिवर्तन या अतिरिक्त आवंटन शामिल हैं। भविष्य में यह प्रतिबंध निरंतर आधार पर चलेगा, जब तक कि संशोधित न ह...