बलरामपुर, फरवरी 23 -- महराजगंज तराई। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत कंदेला में निर्माणाधीन पानी टंकी का कार्य पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद कार्य बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। उमेश, सुरेश मिश्र, पवन कुमार शुक्ल, नरेंद्र कुमार, अनिल व आनंद कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट गहराता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.