पटना, मार्च 28 -- राज्य में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (एमकेयूवाई) के माध्यम से तीन वर्ष में दस लाख से अधिक बालिकाओं को लाभ मिला है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक 12 लाख 53 हजार 831 बालिकाएं पंजीकृत की गईं। इनमें 10 लाख 35 हजार 770 को राशि वितरित की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजीकरण प्रक्रिया जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई है। अब तक 1 लाख 10 हजार 367 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जल्द लाभार्थियों को सहायता राशि दी जाएगी। 3 अगस्त 2018 को शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना, जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करना और बाल विवाह को समाप्त करना है।योजना के तहत नवजात कन्या के जन्म के पहले वर्ष में 2 हजार रुपये और एक वर्ष पूरा होने पर जन्म पंजीकरण तथा आधार पंजीकरण के बाद 1 हजार रुपया माता-पिता/अभ...