मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक शंकरपुरी इलाके में तीन वर्ष पूर्व भूमि विवाद में पड़ोसी से मारपीट करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शंकरपुरी निवासी अविनाश कुमार के खिलाफ उसके पड़ोसी ने वर्ष 2022 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में उसके खिलाफ पूर्व में कोर्ट से इश्तेहार जारी हुआ था। इसके बाद भी उसके सरेंडर नहीं करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की वारंट निकाला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...