कटिहार, जून 25 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र बैदा ग्राम पंचायत के हाल बैदा में पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी से नाराज मुखिया प्रतिनिधि एवं दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जमाल, पूर्व सरपंच अशफाक आलम, अफजल हुसैन, मोहम्मद मुस्ताक, सलीम, अजीज, हनीम, कलाम और मोतीवुर रहमान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन बिजली तार के कारण पिछले तीन वर्षों से पुल निर्माण कार्य रुका हुआ है। उनका आरोप है कि बिजली विभाग और आरडब्ल्यूडी की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य रुका पड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- तीन वर्षों से रुके पुल निर्माण कार्य पर ग्रामीणों का विरोध बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और दैनिक उपयोग की सामग्री लान...