अररिया, फरवरी 2 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज विधानसभा के विधायक अविनाश मंगलम ने डीएम को पत्र प्रेषित कर प्रखंड, अंचल व विधानसभा क्षेत्र के सभी विभागों में पदस्थापित सरकारी कर्मियों को स्थानांतरित करने की मांग की है। विधायक ने बताया कि रानीगंज प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में कई कर्मी विगत तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं। अत्यधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापन के कारण प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं शुचिता प्रभावित हो रही है। क्षेत्र से निरंतर शिकायते प्राप्त हो रही है कि जाति, निवास, आय, आश्रित प्रमाण-प्रत्र तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों के निर्गमन में प्रखण्ड मुख्यालय जाने वाले आम नागरिकों के साथ संबंधित कर्मियों द्वारा न तो संतोषजनक व्यवहार किया जाता है और न ही समय पर उचित मार्गदर्शन दिया जाता है। कई मामलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.