मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 के दौरान जिला हाईस्कूल केंद्र पर दो छात्राओं की कॉपियों की बारकोडिंग में हेराफेरी करने के मामले में तीन वर्षों में भी पुलिस की जांच पूरी नहीं हो सकी है। इस मामले में जेल में बंद दो आरोपित अहियापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी मनोज कुमार व रणवीर कुमार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट ने 24 अप्रैल को जमानत दे दी। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल नहीं की। इस कारण दोनों को जमानत मिल गई।डीएम के निर्देश पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन डॉ. अजय कुमार ने दस मई 2023 को मिठनपुरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- इंटर परीक्षा बारकोडिंग धांधली में फरार अभिषेक गिरफ्तार इसमें बारकोडिंग के सेक्रेसी पर्सन अहियापुर थाना के बाड़ा जग...