कोडरमा, दिसम्बर 15 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । जयनगर थाना क्षेत्र के ईरगोबाद गांव के शमशेर आलम का लगभग तीन वर्षीय मासूम पुत्र मोहम्मद सैफ शनिवार की शाम करीब चार बजे से लापता है। मासूम के अचानक गायब हो जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मां रजिया खातून ने बताया कि मोहम्मद सैफ घर के पास स्थित खलिहान में खेल रहा था। कुछ देर बाद जब उन्होंने बच्चे को आवाज दी तो वह वहां मौजूद नहीं मिला। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने खेतों, खलिहानों और गांव के आसपास हर संभावित स्थान पर तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर परिजनों ने शनिवार देर शाम जयनगर थाना में इसकी सूचना दी और लिखित आवेदन सौंपा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, एएसआई इस्लाम अंसारी समेत पुलिस बल मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.